NationalHighlight

GST 2.0: आज से सस्ती हुईं ये चीजें, जानें दही, बटर, दुध और घी के नए दाम, बच्चों के पढ़ाई के सामान में भी छूट

GST 2.0: आज 22 सितंबर से यानी नवरात्रि के पहले दिन से देश में GST 2.0 लागू हो गया है। इसे लागू कर सरकार ने आम आदमी को एक बड़ी राहत दी है। अब आपके किचन से लेकन बच्चों के पढ़ाई के सामान तक के रोजमर्रा के इस्तेमाल किए जाने वाले सामान आपको सस्ते पड़ने वाले है। दूध, ब्रेड, मक्खन, आटा, दाल, साबुन, पनीर शेंपू आदि में टैक्स कम या फिर शून्य हो गया है। ऐसे में चलिए जानते है कि इससे गरीब और मिडिल क्लास के लिए किन-किन चीजों में दाम कम हुए है।

gst

GST 2.0: आज से सस्ती हुईं ये चीजें, जानें दही, बटर, दुध और घी के दाम

  • UHT दूध पहले 5% जीएसटी स्लैब में शामिल था। अब ये शून्य स्लैब में शामिल हो गया है। एक लीटर पैक की कीमत 77 रुपए से घटकर 75 रुपए हो गई है।
  • पहले पनीर 12% जीएसटी पर थी। जिसे हटाकर अब शून्य कर दिया गया है। अब 200 ग्राम पनीर अब 80 रुपए का मिलेगा। जो पहले 90 रुपए का मिलता था।
  • 500 ग्राम मक्खन का पैक भी 305 से घटकर 285 रुपए हो गया है।
  • घी पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया। अमूल का 1 लीटर घी 650 की जगह 610 में मिलेगा।

फूड और स्नैक्स में भी भारी बचत

  • बता दें कि ब्रेड और पिज्जा 5% जीएसटी से शून्य में आ गए है। अब 20 रुपए वाला ब्रेड 19 रुपए में मिलेगा।
  • पास्ता, नूडल्स, कॉर्न फ्लेक्स आदि भी 5% स्लैब में आ गया है। इससे पहले ये 12-18% स्लैब में थे।
  • बिस्कुट और नमकीन पर भी टैक्स 5% हो गया है। पहले इनमें 12-18% टैक्स लगता था।

टॉयलेट और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स

तेल, शैंपू, साबुन पर 18% से हटकर 5% हो गया। अब 100 रुपए वाले शैंपू पैक को आप 118 की बजाय 105 रुपए में खरीद सकते है।

मीठे और चॉकलेट में भी कटौती

चॉकलेट और मिठाइयां पर भी राहत मिली हैं। अब 50 रुपए की चॉकलेट 44 रुपए में मिलेगी। तो वहीं 400 रुपए के एक किलों के लड्डू पर 72 रुपए टैक्स की जगह केवल 20 रुपए लगेगा।

बच्चों के पढ़ाई की चीजें भी हुई सस्ती

बच्चों के पढ़ाई के सामान जैसे नोटबुक, पेंसिल, रबर, ग्लोब, ग्राफ बुक आदि पर जीएसटी शून्य कर दिया है। इसकी वजह से करीब 99% रोजमर्रा के सामानों में कमी आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें