काशीपुर: मामला बहद चैंकाने वाला है। एक पति ने रुपयों के लालच में अपनी ही पत्नी की अश्लील क्लिपिंग वायरल कर दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला को रामनगर के एक रिर्जाट में एक बैंक के चेयरमैन ने रेप किया था, जिसकी किसी ने क्लिपिंग बना ली थी। ये क्लिपिंग महिला के पति के पास भी थी, जिसके जरिए वो बैंक चेयरमैन को ब्लैकमेल कर रहा था। हाल में उसने 10 लाख रुपये की डिमांड करने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव बनाया गया था।
महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर पूर्व में एक बैंक चेयरमैन के साथ बनाई गई उसकी अश्लील क्लिपिंग को व्हाट्सअप पर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसका पति बैंक चेयरमैन से दस लाख की रंगदारी वसूलने का दबाव बना रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बैंक के चेयरमैन पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके आधार पर बैंक चेयरमैन से मोटी रकम हड़प ली थी।
लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। इस मामले में बैंक चेयरमैन ने महिला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर महिला और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था। आरोप है कि नौ जून को उसके पति ने ग्राम प्रधान के बेटे और कुछ और लोगों के सामने उसकी जमकर पिटाई की। दस लाख रुपये ना देने पर उसकी और बैंक चेयरमैन की अश्लील वीडियो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी दी। मंगलवार को उसका वीडियो और व्हाट्सअप मैसेज वायरल कर दिए।