देहरादून में हुई कांग्रेस ध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।जागेश्वर से विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश की सभी पांचों लोकसभा सीट जीतने जा रही है। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा है जैसे ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी उसके बाद पार्टी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के साथ सिर्फ धोखा किया है, केंद्र सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव में जो वादे जनता से किए उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए जनता कांग्रेस के पक्ष में पूरा मन बना चुकी है।