Dehradun NewsHighlight

Republic Day 2025 : परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

परेड ग्राउंड में निकाली झांकिया

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित मनमोहक झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झाँकी को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया।

CRPF को मिला पहला स्थान

समारोह में सेना 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सीपीयू ने परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया गया।

लोक कलाकारों ने किया सांस्कृतिक लोक नृत्य का प्रदर्शन

परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राज्य के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पांडव नृत्य, भांगडा आदि का महमोहक प्रदर्शन किया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।

उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

  • चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, आईआरबी द्वितीय उत्तराखण्ड (विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक)
  • नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)
  • योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)
  • भूपेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस उपाधीक्षक, ऊधमसिंह नगर (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)
  • रविन्द्र कुमार वर्मा (से नि), उप निरीक्षक , देहरादून (सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)
  • देवेन्द्र सिंह, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, देहरादून (राष्ट्रपति का अग्निशमन विशिष्ट सेवा पदक)
  • दिनेश चन्द्र पाठक, लीडिंग फायरमैन, बागेश्वर (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)
  • लक्ष्मण सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, अल्मोड़ा(अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)
  • गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)
  • दिनेश चन्द्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून (अग्निशमन सराहनीय सेवा पदक)

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

  • केवल खुराना पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण उत्तराखण्ड, देहरादून
  • अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून
  • प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
  • लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण देहरादून
  • सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार
  • दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक, पौड़ी गढ़वाल
  • ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक, देहरादून
  • प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक, उत्तरकाशी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें