देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में “वैली ऑफ़ वर्ड्स“ विशेष आवरण स्पेशल पोस्टल कवर और विशेष विरूपण स्पेशल पोस्टल कैंसिलेशन का विमोचन किया। यह आवरण मसूरी के प्रतिष्ठित होटल “द सेवाय“ पर विशेष जानकारी प्रदान करता है।
ज्ञातव्य है कि वैली ऑफ वर्ड्स तथा द सेवाय होटल ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय साहित्य तथा कला महोत्सव आयोजित किया है। इस वर्ष मसूरी के ऐतिहासिक होटल द सेवाय से इस महोत्सव की ऑनलाइन गतिविधियों का प्रसारण किया जा रहा है। यह महोत्सव 20 से 22 नवंबर, 2020 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रेष्ठ भारतीय साहित्य, वाद-विवाद, पुस्तक विमोचन, वार्तालाप, मुशायरा, प्रदर्शनी, अनुवाद आदि गतिविधियां सम्मिलित है। इस अवसर पर निदेशक, डाक सेवाएं एस. के. राय, के.के. काया, को-चेयरमैन द सेवाय होटल, वैली ऑफ वर्ड्स से विनीत अग्रवाल, अभय मिश्रा तथा विक्रम सिंह उपस्थित थे।