Char Dham YatraHighlight

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, बाबा केदार के दर्शन कर किया रुद्राभिषेक

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए. साथ ही विशेष पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की.

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल

राज्यपाल ने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की. साथ ही संपूर्ण विश्व, मानवता और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा. राज्यपाल ने इस अवसर को भावुक और आध्यात्मिक बताते हुए पुरोहित समाज के योगदान को सराहा.

बाबा केदारनाथ की जय के लगाए जयकारे

राज्यपाल ने केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान शांतिपूर्ण विश्व, जनकल्याण, उत्तराखंड की प्रगति और मानवता की भलाई के लिए विशेष प्रार्थना की. पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में एकत्र श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और ‘बोलो बाबा केदारनाथ की जय’ के जयकारे लगाए.

शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं : राज्यपाल

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा, “शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है. केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है. उन्होंने कहा यहां के पहाड़ों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. इस दिव्य भूमि पर पैर रखते ही मन ध्यान में लीन हो जाता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें