Dehradun

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि व्रत पूजन, मातृ शक्ति की आराधना के साथ ही अंतःकरण की शुद्धि, आत्मानुशासन, आत्म संयम और मन की एकाग्रता बढ़ाने का अवसर भी होता है। राज्यपाल मौर्य ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि नवरात्रि में कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जारी किये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

Back to top button