देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल मौर्य ने कामना की है कि इगास का पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में आगे आना चाहिये।
आपको बता दें कि 25 नवंबर को उत्तराखंड में इगास पर्व मनाया जाएगा. इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने लोगों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने लोगों से इस पर्व को अपने घर में मनाने की अपील की. अनिल बलूनी ने ही लोकपर्व इगास को सबसे पहले ब़ढ़ावा देते हुए लोगों को घर गांव आकर इगास मनाने की अपील की थी। जो की धीरे धीरे रंग लाती दिख रही है।