राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्यपाल मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा है कि युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. जीना सदैव जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है। यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य ने आज एक ऊर्जावान विधायक और भविष्य का एक बेहतरीन नेता खो दिया है, यशपाल आर्य ने कहा कि सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उनको व्यक्तिगत क्षति हुई है। क्योंकि सुरेंद्र सिंह जीना से उनके बहुत ही गहरे संबंध थे। सदन में हमेशा ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए मशहूर सुरेंद्र सिंह जीना मधुर व्यवहारिक थे, बल्कि एक विजनरी राजनेता उनके चले जाने से न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और सरकार को दुख पहुंचा है बल्कि राज्य ने एक युवा ऊर्जावान कर्मठ राजनेता को खो दिया है इस दुख की घड़ी में वह स्वर्गीय जीना जी के परिजनों के साथ खड़े हैं।