UttarakhandHighlight

Good News : धामी सरकार ने मेडिकल काॅलेजों के लिए दी 199 करोड़ की मंजूरी

सरकार ने प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी निर्माण कार्यों को तय समय के भीतर और उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए.

धामी सरकार ने मेडिकल काॅलेजों के लिए दी 199 करोड़ की मंजूरी

सीएस ने निर्देश दिए कि राज्य में बनने वाले सभी सरकारी भवनों में उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तुशैली और ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन किया जाए. इसके साथ ही राज्य के मेडिकल काॅलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 199.89 करोड़ रुपये की लागत से उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना की योजना को स्वीकृति दी गई है.

इन निर्माण कार्यों को भी दिखाई हरी झंडी

इसके अलावा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ईएफसी बैठक में बलियानाला उपचार कार्य, यमुनोत्री धाम बाढ़ सुरक्षा, चमोली में महिला हॉस्टल, पॉलिटेक्निक भवनों के निर्माण, देहरादून में आरओबी निर्माण और विभिन्न पेयजल योजनाओं समेत कई विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों को हरी झंडी दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें