कोरोना के खतरे को कम करने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते रोजाना काम करने वाले और आजीविका का इंतजाम करने वाले श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में गूंज संस्था और त्रिकोण संस्था ने इन श्रमिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
ये दोनों ही संस्थाएं श्रमिकों की विभिन्न तरीके से मदद कर रहीं हैं। राज्य के श्रम विभाग के साथ मिलकर ये संस्थाएं इस वैश्विक महामारी के प्रति श्रमिकों और उनके परिवारों को जागरुक कर रहीं हैं। यही नहीं उन्हें आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रहीं हैं।
गूंज संस्था की फाउंडर डायरेक्टर डा. सोनिया आनंद रावत की माने तो श्रमिकों और उनके परिवारों की हर स्तर पर मदद की कोशिश जारी है। वहीं त्रिकोण सोसाइटी की डायरेक्टर डा. नेहा शर्मा भी इस मुहिम में अपना सक्रिय योगदान दे रहीं हैं। विशेष तौर पर महिलाओं को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक करने और परिवार को सुरक्षित रखने के उपाय बताए जा रहें हैं। श्रमिकों के परिजनों के स्वास्थय समस्याओं पर भी निगरानी रखी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने वीडियो संदेश जारी कर इन संस्थाओं की तारीफ की है –