Trendinghighlight

गूगल का सबसे सस्ता Google Pixel 9a Launch Today!, जानें फीचर्स, कैमरा और भारत में इसकी कीमत

टेक लवर्स के लिए अच्छी खबर है। Google अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 9a Launch करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन आज अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसके अगले दिन यानी 20 मार्च को इस फोन के भारत में भी लॉन्च(google pixel 9a release date) होने की पूरी संभावना है। खबरों की माने तो इसकी सेल 26 मार्च को शुरू हो सकती है। ऐसे में चलिए लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स(Google Pixel 9a Features), संभावित कीमत (Google Pixel 9a price in india) को जान लेते है।

क्या है फोन के फीचर्स Google Pixel 9a Features

  • डिस्प्ले: 6.3 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ।
  • प्रोसेसर: इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट मिलेगा, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • सिक्योरिटी: प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी जा सकती है।
  • रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।

कैमरा होगा Pixel की पहचान! Google Pixel 9a Camera

Pixel फोन कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और 9a भी इस मामले में पीछे नहीं रहेगा।

रियर कैमरा सेटअप: 48MP का मेन कैमरा + 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस।
फ्रंट कैमरा: 13MP का सेल्फी कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और शानदार पोर्ट्रेट्स के लिए बेहतरीन होगा।

बैटरी और चार्जिंग Google Pixel 9a Battery

फोन में 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यानी फोन ज्यादा देर तक टिकेगा और जल्दी चार्ज भी होगा!

क्या होगी कीमत? Google Pixel 9a price in india

Pixel 9a की कीमत को लेकर भी काफी चर्चा है। इसकी संभावित कीमत इतनी हो सकती है।

  • 128GB वेरिएंट: लगभग ₹43,000(Google Pixel 9a price )
  • 256GB वेरिएंट: करीब ₹52,000

ये भी पढ़े:- फोन के हिसाब से ओला-उबर अलग-अलग लेती है किराया!, सरकार के नोटिस के बाद कंपनी ने दी सफाई

फोन के साथ गूगल देगा एक्स्ट्रा बेनिफिट्स?

  • 6 महीने का Fitbit Premium सब्सक्रिप्शन
  • 3 महीने का YouTube Premium फ्री
  • 3 महीने के लिए 100GB Google One स्टोरेज

गूगल ने Pixel 9a को iPhone 16e और Nothing Phone 3a के मुकाबले प्लेस करने की योजना बनाई है। दिलचस्प बात ये है कि Pixel 9a की लॉन्चिंग से पहले ही Pixel 8 पर बड़ी छूट मिल रही है, और यह Flipkart पर 34% डिस्काउंट के साथ ₹50,000 से कम(google pixel 9a price in india flipkart) में मिल रहा है।

ये भी पढ़े:- Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro की सेल इस दिन से शुरू, जानें कीमत और फोन के फीचर्स

क्या आपको Pixel 9a खरीदना चाहिए?

अगर आप गूगल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स, शानदार कैमरा और क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Pixel 9a आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इसकी असली वैल्यू लॉन्च के बाद ही साफ होगी।

Back to top button