Champawat

अच्छी खबर : कूड़े से आय अर्जित करने वाली प्रदेश की पहली नगर पंचायत बनी लोहाघाट नगर पंचायत

उत्तराखंड के चंपावत से अच्छी खबर है जी हां लोहाघाट कूड़े से आय अर्जित करने वाली प्रदेश की पहली नगर पंचायत बन गई है। सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री शुरू कर पालिका ने यह उपलब्धि हासिल की है। कांपेक्टर मशीन में शोधन कर नगर पंचायत ने करीब 17 क्विंटल पॉलीथिन और पांच क्विंटल प्लास्टिक की बोतलों की बिक्री कर दी है। प्लास्टिक के बोतल 10 रुपये किलो तथा पॉलीथिन की पन्नी 6 रुपये किलो के भाव से बिक रही है। कूड़े की बिक्री से जहां पालिका के आय के साधन मजबूत हुए हैं वहीं कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया में भी तेजी आई है।

नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक का शोधन कर उसे बेचने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से ही ले लिया था। नगर पंचायत के चार कर्मचारियों को जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र करने केकाम में लगाया गया है। कर्मचारी प्लास्टिक की बोतलों और पॉलीबैग की अलग-अलग छंटनी करते हैं।

बताया कि अभी वह केवल पॉलीथिन को कांपेक्टर की सहायता से कंप्रेस कर रहे हैं। करीब 30 बड़े थैलों की पॉलीथिन से 10 किलो का एक छोटा बंडल बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है। कूड़े की बिक्री से होने वाली आय से नगर पंचायत के संधासनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि शोधित कूड़े को हल्द्वानी की एक फैक्ट्री खरीद रही है।

Back to top button