देहरादून : उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर्रावाला में 300 बेड का शकुंतला रानी सरदारी मैटर्निटी और कैंसर अस्पताल की स्वीकृति मिल गई है। अस्पताल के लिए जीवन ज्योति कैंसर ट्रस्ट ने जमीन उपहार में दी है। वित्त सचिव अमित नेगी ने बताया कि इसके लिए एक सौ छह करोड़ 84 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
यहां देखें पूरी जानकारी-Scan Aug 18, 2020 (1)
इस अस्पताल के बनने से प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में खासा सुधार आएगा। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मैटर्निटी और कैंसर का राज्य में यह पहला अस्पताल होगा। मैटर्निटी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी। साथ इससे संबंधित कैंसर का इलाज भी संभव हो सकेगा।