देहरादून- सूबे के उन बेरोजगारों के लिए खुशखबरी जिनकी हसरत पेयजल महकमें में रोजगार पाने की है।
जल्द ही उत्तराखंड पेयजल निगम में 123 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें सहायक अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता (अभियंता), मंडलीय लेखाकार, वैयक्तिक अधिकारी के पद शामिल हैं।
हालांकि सभी पदों पर भर्ती उपनल के जरिए होगी। गौरतलब है कि पेयजल निगम में गढ़वाल मंडल में 74 पदों पर भरती होनी है। जिनमें उत्तरकाशी जिले में 11 पद रिक्त हैं, जबकि टिहरी जिले में 18 पद रिक्त हैं। वहीं, गोपेश्वर में 14, रुद्रप्रयाग में 6, पौड़ी 16 और देहरादून में 7पदों पर भर्ती होनी है।
वहीं कुमांऊ मंडल में कुल 47 पदों पर जबकि हरिद्वार में 4 पदों पर नियुक्ति की जानी है। कुमांऊ मंडल के पिथौरागढ़ जिले में पेयजल निगम को 15, चंपावत 4, अल्मोड़ा 14, बागेश्वर में 5, नैनीताल में 5,जबकि उधमसिंहनगर में 4 मुलाजिमों की दरकार है।