देहरादून: उत्तराखंड में फंसे दूसरे राज्यों के प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। देहरादून से लाॅकडाउन के बाद पहली बार ट्रेनों का संचालन हुआ। रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन सुबह मणिपुर के जिरीबाम जिले के लिए और एक बिहार के खगड़िया जिले के लिए रवाना हो चुकी है। शाम तो सात बजे चलने वाली ट्रेन भी बिहार जिले के खगड़िया के लिए ही चलेगी।
लाॅकडाउन के बाद देशभर में फंसे मजदूरों और अन्य प्रवासियों को वापस उनके राज्यों में लेजाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी भी वापस अपने राज्य लौट रहे हैं। बिहारी के प्रवासी मूजदरों को आज वापस भेजा जा रहा है। दोपहर में चली ट्रेन से 1152 लोगों को भेजा गया, जबकि शाम सात बजे चलने वाली ट्रेन में भी इतने ही लोगों को भेजा जाएगा। खगड़िया जिला रेलवे स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन के अंतरगत आता है।
देहरादून में फंसे मणिपुर के प्रवासियों को भेजा गया। इस ट्रेन में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में फंसे मणिपुर राज्य के 402 छात्र और उनके परिजन भी रवाना हुए हैं। ये ट्रेन मणिपुर के जिरीबाम जिले के रेलवे जिरीबाम स्टेशन पर जायेगी। लॉकडाउन के बीच मणिपुर के कई लोग राजधानी में फंसे हुए थे। श्रमिक ट्रेन चलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।