highlightSports

धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, दादा ने कहा : चैंपियन जल्दी खेल नहीं छोड़ते

breaking uttrakhand newsमुंबई: BCCI के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को सभाला। उसके बाद जब पहली बार मीडिया के सामने आए तो उनसे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भी सवाल किये गए। गांगुली ने इसका अपने ही अंदाज में जवाब दिया। धोनी को चैंपियन बताते हुए गांगुली ने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी कभी भी जल्दी अपना खेल नहीं छोड़ते। धोनी की बात करते हुए दादा ने अपने दौर का भी उदाहरण दिया, जब उन्होंने करीब डेढ़ साल इंटरनैशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद क्रिकेट में जोरदार वापसी की थी और फिर अगले दो साल तक लगातार क्रिकेट खेला।

रॉयल बंगाल टाइगर’ के नाम से मशहूर गांगुली ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से जरूर बात करेंगे। गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ देर पहले ही बुधवार को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के तौर पर मुंबई में पदभार संभाला। गांगुली ने कहा कि अभी मेरी उनसे बात नहीं हुई है, लेकिन हम उनसे भविष्य के बारे में जरूर चर्चा करेंगे। वह एक चैंपियन हैं और चैंपियन अपना खेल जल्दी खत्म नहीं करते।

Back to top button