देहरादून : हाल ही में उत्तराखंड पुलिस विभाग में 88 दारोगाओं का प्रमोशन हुआ। राज्य पुलिस के 88 दारोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब सोमवार को पूरा हो गया। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा से इंस्पेक्टर बने पुलिसकर्मियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आपको बता दें कि दारोगाओं की पदोन्नति में पेच वर्ष 2016 में फंसा तो प्रक्रिया उलझती ही चली गई। नतीजा यह हुआ साल 2017, 18 और 19 में एक भी दारोगा की पदोन्नति नही हुई। जिसके बाद सोमवार को 88 दारोगाओं को प्रमोशन का तोहफा मिला। वहीं अब कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों का भी इंतजार खत्म हुआ है।
वहीं अब खुशखबरी कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के लिए है। जी हां जल्द कॉन्स्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के प्रमोशन होंगे। आपको बता दें कि जानकारी मिली है कि पुलिस मुख्यालय में इसी माह प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। खबर है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में तैनात 700 कॉन्स्टेबलों और 40 हेड कॉन्स्टेबलों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। वहीं सम्बद्ध पुलिस कर्मियों की अपने जिलों में वापसी होगी। लगभग 100 पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। IG अभिनव कुमार ने इसके आदेश दिए हैं जिसके बाद जल्द 700 कॉन्स्टेबलों और 40 हेड कॉन्स्टेबलों को प्रमोशन का तोहफा मिलेगा।