हल्द्वानी- न नेतृत्व में बदलाव होगा न मंत्री मंडल में फेरबदल होने वाला है। ये दावा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का। भट्ट ने कहा कि किसी भी तरह के बदलाव की बात विपक्ष की साजिश भरी अफवाह है। विपक्ष राज्य मे स्थिरता नहीं चाहता। कोई बदलाव नहीं होगा सरकार शानदार काम कर रही है।
वहीं नए साल पर भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने के संकेत भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दिया। भट्ट ने कहा पार्टी केे प्रति समर्पित कार्यकर्ताओ को दायित्व दिये जायेगें। उनकी सरकार और उसके मंत्री पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के विकास को लेकर तेजी से काम कर रहे है।