शहर को अजैविक कूड़े से निजात दिलाने के लिए पालिका ने कमर कस ली है। पालिका आठ अक्टूबर को बागेश्वर जिले में एक प्रतियोगिता कराने जा रही है। सूखा कूड़ा लाने वाले को इनाम मिलेगा। शहर में प्लास्टिक, पॉलीथिन, चॉकलेट, टॉफी रेपर, दूध की थैली से कूड़ादान पटे रहते हैं। लोग जैविक और अजैविक कूड़े को एक साथ रखते हैं। कूड़ादान तक पहुंचने पर वह आपस में मिल जाता है। इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है।
नगरपालिका ने यह अभियान नगर को स्वच्छ रखने के लिए किया है। जैविक कूड़े को जानवर खाते हैं। इससे प्लास्टिक उनके पेट तक पहुंच जाता है। वह बीमार हो जाते हैं। वहीं पालिका को सफाई अभियान में दिक्कत होती है। पालिका ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्र करें।
पालिका ने लोगों को जागरूक करने के लिए आठ अक्तूबर को प्रतियोगिता कराई है। इसमें अजैविक कूड़ा लाना है और इनाम जीतना है। कैसे होगी प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी। सबसे अधिक प्लास्टिक का कूड़ा लाने वाला प्रथम वर्ग, एक किलोग्राम और उससे अधिक कूड़े पर तीन लोगों को दूसरा इनाम और तीसरे स्थान के लिए 250 किलोग्राम से एक किलोग्राम तक 51 लोग चुने जाएंगे। लक्की ड्रॉ के माध्यम से प्रतियोगिता होगी।
स्वच्छ बागेश्वर, सुंदर बागेश्वर मुहिम में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश रहेगी। आठ अक्तूबर को सुबह सात से नौ बजे तक नुमाइशखेत में प्रतियोगिता होगी। दस बजे लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।
गीता रावत, पालिकाध्यक्ष