Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई से इतनी सस्ती हुई चांदी, गोल्ड में भी 50000 की गिरावट; जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today: आज सोमवार को भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव में कमी के संकेतों के बीच निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की।
सुरक्षित निवेश की वजह से बुलियन की मांग घटी। जिसकी वजह से दोनों कीमती घातुओं में करीब एक परसेंट (Gold Price Today) की गिरावट दर्ज हुई। दोनों अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर से काफी नीचे चले गए हैं। खासतौर पर चांदी काफी सस्ती हो गई है।
Gold-Silver Price Today सोने में 50000 की गिरावट
आज 13 अप्रैल को सोना अपने हाई लेवल से करीब 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम के कम दाम पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोने के वायदा नीचे गया। जिसकी चलते आज सोने का भाव ₹1,52,830 प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के निचले स्तर पर गया।
हालांकि सोना ₹1,52,990 के हाई लेवल पर दिन के समय कारोबार कर रहा था। सुबह के समय सोना ₹1,52,810 पर ट्रेड कर रहा था। बताते चलें कि जनवरी 2026 के अंत तक भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत All Time High पर थी। सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर ₹1.90 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
सोने की कीमत (Gold Price Today)
- 24 कैरेट सोना- 1,52,830 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना- 1,40,090 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट- 1,14,620 प्रति 10 ग्राम
ऑल टाइम हाई से इतनी सस्ती हुई चांदी Silver Price Today
चांदी की बात करें तो चांदी ज्यादा टूटी। अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से चांदी करीब 1.96 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। 29 जनवरी के दिन चांदी की कीमत पने रिकॉर्ड हाई लेवल पर 4.25 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। आज ये ₹2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आई। प्रति 10 ग्राम इसकी कीमत 2,599 रुपये है।