Gold Silver Price Today: चुनाव में भगवा लहर के बाद गिरे सोने के दाम, चांदी भी लुढ़की, जानें आज कीमत

Gold Silver Price Today on May 5: आज पांच मई को एक बार फिर सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिली। जहां बीते दिन चार मई को मिडिल ईस्ट और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोने में तेजी देखने को मिली थी।
कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। तो वहीं आज मगलंवार को 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं थोड़ी सी चांदी की भी चमक फीकी पड़ी है।
आज कितनी है सोने की कीमत? Gold Silver Price Today
खबरों की माने तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। जहां कल सोना 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। तो वहीं आज 440 रुपये की गिरावट के साथ सोना 1,49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
ये भी पढ़ें:- शादी के स्टेज पर दुल्हन के ठुमकों से सजी महफिल, लेकिन दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन…Wedding Viral Video
22 कैरेट सोने की कीमत Gold Price Today
इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना की कीमत 400 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,36,750 रुपये पर है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपये की गिरावट के हिसाब से 1,11,890 रुपये है।
आज चांदी का भाव Silver Price Today
तो वहीं आज चांदी के दाम 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल के मुकाबले इसमें 10,000 की गिरावट देखने को मिली है।