Gold Silver Price Today: सस्ती हुई चांदी तो सोने के बढ़े दाम, जानें आज क्या है भाव?

Gold-Silver Price Today: आज 19 मई 2026 को घरेलू कमोडिटी बाजार पर सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल देखी गई। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। तो वहीं सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। चलिए जानते है कि आज सोने-चांदी का भाव क्या है?
ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Hike: फिर बड़ा झटका!, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Gold Silver Price Today: आज सोने के बढ़े दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोने मे आज बढ़त देखी गई। इसमें आज 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली। जिससे सोना आज 1,59,674 रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि ये शुरुआती कारोबार में 1,59,899 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें:- Dollar vs Rupee: सिमट गया रुपया!, पहली बार 100 के करीब पहुंचा
चांदी की चमक हुई फीकी Silver Price Today
वहीं बात चांदी की करें तो आज इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है। MCX पर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी में आज 0.65 फीसदी यानी 1800 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। जिससे आज चांदी लुढ़ककर 2,75,824 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बता दें कि बीते सत्र में चांदी 2,76,651 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।