NationalHighlight

यहां मिला विशाल सोने का भंडार, जमीन के नीचे दबा पड़ा है लाखों टन Gold

Gold Reserve Found In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर(Jabalpur) में सोने का भंडार मिला है। जमीन के नीचे भूवैज्ञानिकों ने सोने के भंडार का पता लगाया है। दरअसल ये सोना सिहोरा तहसील के महंगवा केवलारी क्षेत्र में मिला है। जहां पर काफी सालों से सैंपलिंग और छानबीन का काम चल रहा था। शुरूआती जानकारी की मानें तो कम से कम 100 हेक्टेयर में सोने का भंडार फैला हुआ है। यहां पर लाखों टन सोना मिल सकता है।

यहां मिला विशाल सोने का भंडार Gold Reserve Found In Madhya Pradesh

अगर ये बात सही साबित होती है तो उसके बाद जबलपुर भारत के सबसे अमीर खनिज इलाकों में से एक बन जाएगा। जिसके बाद इस इलाके की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भूविज्ञान और खनिज संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम को यहां पर सफलता प्राप्त हुई है।

सैंपलिंग में सोने की पुष्टि

महंगवा केवलारी से टीम ने मिट्टी का सेंपल लिया था। जिसके बाद रासायनिक जांच में ये बात पता चली कि यहां सोना, तांबा और अन्य कीमती धातुएं हैं। विभाग के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि सबूत एक दम साफ हैं। यहां पर सोने के साथ-साथ तांबा और बाकी कीमती धातुओं की भी पुष्टि हुई है। हाल के सालों में देखा जाए तो ये खोज सबसे महत्वपूर्ण खनिज की खोज में से एक मानी जा सकती है। सोने का भंडार मिलने से इलाके में खुशी का माहौल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें