HighlightBusiness

Gold Rates Today: MCX पर ग‍िरा सोने का भाव, जानें किनती आई गिरावट

Gold Rates Today: सर्राफा बाजार में लगातार चल रही तेजी अब ब्रेक लग गया है। जी हां, MCX पर आज सोने के दामों में ग‍िरावट दिखी है। फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने के भाव में आज सुबह करीब 0.27 प्रत‍िशत की ग‍िरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद इसकी कीमत 134525 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गई है। चांदी की बात करें तो मार्च वाली फ्यूचर चांदी में 635 रुपये की ग‍िरावट दर्ज हुई है। चांदी 206800 के भाव पर आ गई है।

Gold Rates Today: MCX पर ग‍िरा सोने का भाव

बताते चलें कि MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स में बीते दिन बुधवार को 0.36% बढ़कर 134894 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। इसके साथ ही मार्च फ्यूचर्स 207833 के रिकॉर्ड हाई पर था।

आज नवंबर के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा जारी होगा। जिसपर निवेशक नजर गड़ाए बैठे है। इसके साथ ही निवेशक शुक्रवार को आने वाले पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर प्राइस इंडेक्स डेटा पर भी ध्यान है।

क्‍यों ग‍िरा सोने का दाम ?

आज अगर अमेरिकी महंगाई के आकंड़ें उम्मीद से कम आएंगे, तो सोने की कीमत और बढ़ सकती है। हालांकि इसकी उम्मीद निवेशकों को कम ही लग रही है। बताते चलें कि आज डॉलर मजबूत हुआ है। जिससे गोल्ड से हटकर निवेशकों का ध्यान डॉलर पर आ गया है।

शुक्रवार को बैंक ऑफ जापान (BoJ) के पॉलिसी फैसले से भी मार्केट में उथल-पुथल की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि BoJ अपनी बेंचमार्क दर को तीन दशकों में सबसे ऊंचे स्तर पर बढ़ाने की व्यापक रूप से उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें