BusinessHighlight

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

Gold Price Today: शेयर बाजार में बढ़ती तेजी के बाद सोने की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसी बीच आज यानी गुरुवार 10 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है।

अमेरिका के साथ कई देशों की ट्रेड टील और ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। जबकि बीते दिन इसके भाव 98,850 रुपए थे।

Gold Rate: Gold will become cheaper on 1st of September, know the price here

आपके शहर में क्या है सोने का भाव? Gold Price Today

24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। ऐसे में 22 कैरेट सोने का भाव 89,990 रुपए है। तो वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 73,630 रुपए है। चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 1,09,900 रुपए प्रति किलो की कीमत से बिक रही है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 98,320 रुपए है। तो वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना 90,140 रुपए और 73,750 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने का भाव 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 89,990 रुपए में बिक रहा है।

चांदी का भाव Silver Rate

अगर चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली हो या चाहे फिर बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल या गाजियाबाद सभी जगह 1,09,900 रुपए प्रति किलो के हिसाब बिक रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें