National

Gold price today: सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें कितने हुए दाम

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोने के आभूषण खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। 3 दिसंबर को सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। आइये जानते हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट की क्या कीमत है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक 22 कैरेट सोने के भाव 70,900 रुपये के करीब आ गए हैं। जबकि 24 कैरेट गोल्डी की कीमत 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली में सोने के 22 कैरेट की कीमत=  71,050 रुपये है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपये है।
  • लखनऊ में 22 कैरेट की कीमत=  71,050 रुपये है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपये है।
  • मुंबई में 22 कैरेट की कीमत=   70,900 रुपये है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,350 रुपये है।
  • कोलकाता में 22 कैरेट की कीमत=   70,900 रुपये है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,350 रुपये है।

चांदी के रेट में 500 रुपये की गिरावट

वहीं देश में आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 91,000 रुपये पर आ गई है। चांदी के रेट में 500 रुपये की गिरावट आई है।

Back to top button