Udham Singh Nagar NewsBig News

रिश्तेदार की अश्लील मांग से परेशान हुई युवती, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

उधमसिंह नगर के गदरपुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. परेशान होकर युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

रिश्तेदार न बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

शनिवार को युवती ने उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया. जिसमें युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. उसके रिश्तेदार ने उसका और उसके प्रेमी का वीडियो बना लिया. जिसके बाद वह अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. बदले में रिश्तेदार उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है. युवती के विरोध करने पर वह उसके परिवार को सबकुछ बताने की धमकी देता है.

SSP ने SO को सौंपी जांच

पीड़िता ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है. जब भी वह थाने में शिकायत करने जाती है तो वह उसे धमकाता है. पीड़िता ने कहा पुलिस उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है. कानूनी कार्रवाई न होने से रिश्तेदार के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने गदरपुर के एसओ को मामले की जांच करने आर ओपी के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें