National : पिकनिक मनाने गई छात्राएं झरने में नहाने गई, चार बहीं, एक का शव बरामद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पिकनिक मनाने गई छात्राएं झरने में नहाने गई, चार बहीं, एक का शव बरामद

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukमानसून की शुरुआत हो चुकी है. कई राज्य बुरी तरह से बारिश की चपेट में हैं और अब तक कई लोगों की मौत अधिक बारिश के पानी यानी बाढ़ से हो चुकी है. जिसको देखते हुए सभी को सतर्क रहने की जरुरत है.

और ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सामने आया है जहां अधिक बारिश ने लड़की की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पास पिकनिक मनाने गईं चार छात्राएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। घटना शनिवार सुबह खारघर में ड्राइविंग रेंज के नजदीक हुई। पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के छात्राएं और कुछ महिलाएं यहां पहाड़ से गिरने वाले झरने में नहा रही थीं।

सूचना मिलने पर खारघर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान चेंबूर नाका के पास छात्रा नेहा जैन (19) का शव मिला। अन्य तीन छात्राओं की खोज जारी है। सभी छात्राएं मुंबई के चेंबूर की रहने वाली थीं। महाराष्ट्र में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते झरने का बहाब तेज हो गया था और प्रशासन ने यहां पर्यटकों के आने-जाने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर छात्राओं और महिलाओं का ग्रुप झरने पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंच गया था।

Share This Article