Dehradun NewsBig News

किशोरी को प्यार में फंसाकर बनाया धर्मांतरण का दबाव, मना करने पर गैंगरेप के बाद कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की किशोरी का शव प्रेमनगर के कंदौली के जंगल से बरामद हुआ है. आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जंगल में ही फेंक दिया. किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है.

किशोरी के पिता ने दी पुलिस को तहरीर

किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक छोटू उर्फ आसिफ पांच दिन पहले प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गया था. काफी ढूंढ़ने पर भी जब किशोरी का कुछ पता नहीं चला तो किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी. किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 साल की बेटी 25 जनवरी की शाम करीब पांच बजे से लापता है. कहीं कोई पता न चलने पर उन्होंने आसिफ समेत 11 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी.

जंगल में मिला किशोरी का शव

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो किशोरी बाइक में बैठे आसिफ के साथ जाती हुई दिखाई दी. पुलिस को बिजनौर के नजीबाबाद तक बाइक की लोकेशन मिली. पुलिस किशोरी की खोज में देहरादून पहुंची. पुलिस ने देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंदौली से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पास के जंगल से किशोरी का शव बरामद किया.

गैंगरेप के बाद किशोरी को उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार किशोरी के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे. इसके साथ ही कपड़े भी फटे हुए थे. पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को आरोपी आसिफ ने प्रेमजाल में फांसकर धर्मांतरण कराना चाहता था. किशोरी के विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ की तलाश के लिए दबिश दी. गुरुवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें