Big NewsDehradun

देहरादून में यहां लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। रेसकोर्स में विधायक होस्टल के पास एक फ्लैट में लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

घटना गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। बता दें सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फ्लैट मालिक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button