उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामलों में तेजी देखी गई है। मैदान हो चाहे पहाड़ तेजी से दुष्कर्म के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं दुष्कर्म का एक और मामला देहरादून से सामने आया है जहां एक युवती ने चमोली निवासी एख युवक पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और शादी का दवाब बनाने पर अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची और तहरीर सौंपी। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानकारी मिली है कि पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए जानकारी दी कि मूलरूप से गोपेश्वर, चमोली निवासी विवेक चंद उसे वर्ष 2012 में शादी का झांसा देकर देहरादून लेकर आया था। तब से 30 नवंबर 2019 तक दोनों कंडोली क्षेत्र में साथ में रहे। आरोपित उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो भी ले लिए। शादी का दवाब बनाने पर दिसंबर 2019 में युवती को छोड़ने की धमकी देकर वह गोपेश्वर चला गया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।