Dehradun : वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर तीलू रौतेली महिला छात्रावास की सौगात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर तीलू रौतेली महिला छात्रावास की सौगात

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
khabar uk

khabar ukदेहरादून: राजधानी देहरादून में वीर बाला वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर तीलू रौतेली महिला छात्रावास का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्च ने किया। इस मौके पर उन्होंने और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली की मूर्ति का अनावरण भी किया।

वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जो भी महिलाएं छात्रावास में रहेंगी। वे तीलू रौतेली के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं को ताकत मिलती है। वहीं, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राजधानी देहरादून में काम करने वाली महिलाओं को कमरा लेकर रहने की समस्या कुछ हद तक दूर होगी। उन्होंने कहा कि छात्रावास में महिलाएं कम खर्च में रह सकेंगी। जिससे उनको कम खर्च करना होगा और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।

सर्वे चौक के समीप बने इस हॉस्टल में 200 कमरे बनाए जाएंगे हैं। इस दौरान तीलू रौतेली की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उक्त हॉस्टल में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के संबंध में जानकारी देने के लिए काउंसलर और उनकी मदद के लिए वकील भी तैनात रहेंगे। जो महिला अपराधों के संबंध में कानूनी मदद करेंगे। देहरादून में कोई भी कामकाजी महिला इस छात्रावास में रह सकती है।

Share This Article