National

हमसे कोरियन छुड़वाओगे?, लो दिया प्यार का सबूत, 3 बहनों के सुसाइड में बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार 3 फरवरी को देर रात तीन नाबालिग बहनों ने सुसाइड कर लिया। नवीं मंजिल से कूदकर 12-14 और 16 साल की बहनों ने एक साथ अपनी जान दे दी। दरअसल ये मामला गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी का है। अब इस ट्रिपल सुसाइड मामले में एक-एक कर कई बातें सामने आ रही है जो काफी चौंकाने वाली हैं।

गाजियाबाद का ट्रिपल सुसाइड मामला

दरअसल मरने से पहले नाबालिग बहनों ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें अब उनके इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने आ गई है। खबरों की माने तो बच्चियों ने सुसाइड नोट में लिखा, “वी आर लव कोरियन लव लव लव… सॉरी.” जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों बहने साउथ कोरिया के फेसम सिंगर्स और एक्टर्स की दिवानी थीं।

ghaziabad-three-sisters-suicide-case

कोरियन से प्यार करती थी तीनों बहने

बात केवल पसंद की नहीं थी। लड़कियों के सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि शायद तीनों बहनों के घरवाले उनसे कोरियन ड्रामा आदि चीजों को छोड़ने के लिए कहते होंगे। यही रोक-टोक लड़कियों को पसंद नहीं थी। सुसाइड नोट में लिखा था, “लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी. तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे, लो अब देख लिया सबूत।”

घरवालों से ज्यादा K-Pop के थे दिवाने

नोट में आगे लिखा गया, “अब तो यकीन हो गया कि कोरियन और के K-Pop हमारी जान है। जितना हम कोरियन एक्टर और K-Pop ग्रुप को चाहते थे ना उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे। कोरियन तो हमारी जान थी।”

मार से बढ़िया तो मौत ही सही

बहनों ने जान देने से पहले नोट में घरवालों की मार का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में जीयें? नहीं भाई नहीं, मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी।”

भारतीय से शादी करने से डरती थीं लड़कियां

आगे लिखा गया है कि “शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी। हम कोरियन को पसंद करते थे। उन्हीं से प्यार करते थे और शादी इंडिया के आदमी से, कभी नहीं. ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी। तो इसलिए हमने खुदकुशी कर ली। सॉरी पापा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें