Almorahighlight

अल्मोड़ा के आश्रम में मिली जर्मनी की महिला, जांच करने पहुंची टीम

breaking uttrakhand newsअल्मोड़ा: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विदेशी पर्यटकों के भारत आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी पहले ही भारत आ चुके विदेशी उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला द्वाराहाट का सामने आया है। शनिवार को एक आश्रम में जर्मन महिला मिली है। महिला पिछले दो सप्ताह से आश्रम में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार जर्मनी की रहने वाले 40 वर्षीय महिला जनवरी माह में ही भारत आ गई थी। करीब एक माह केरल में रहने के बाद 29 फरवरी को द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंची। तब से उसका प्रवास योगदा आश्रम ही बना रहा। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम योगदा पहुंची और जर्मनी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आज महिला की कोरोना वायरस से संबंधित जांच की गई। उसमें किसी प्रकार के संदिग्ध लक्षण नहीं मिले।

द्वाराहाट के योगदा आश्रम पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जर्मन महिला की जांच की। हालांकि टेस्ट निगेटिव पाया गया। बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए विदेशी पर्यटकों के लिए आश्रम को बंद रखने को कहा है। इसके बाद आश्रम को 15 अप्रैल तक सभी देशी-विदेशी स्वयंसेवियों व भक्तों के लिए बंद कर दिया है।

Back to top button