डोईवाला- (जावेद हुसैन)- आज जिला कॉंग्रेस कमेटी परवादून द्वारा श्रीदेवसुमन जॉलीग्रांट चौक पर पकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिक के शव के साथ की गयी बर्बरता के खिलाफ पकिस्तान का पुतला दहन किया।
आज कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में जौलीग्रांट चौक पर एकत्रित हुए. जहां उन्होंने पकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते की और पकिस्तान का पुतला पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भारतीय सैनिकों के साथ पकिस्तान द्वारा जिस तरह बर्बरता की गयी, उसका जवाब भारत सरकार को कड़े शब्दों में देना चाहिये. उन्होंने पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने वालों में से नही है, भारत सरकार को पकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर मुहतोड़ जवाब देना चाहिए। ताकि दोबारा पाकिस्तान ऐसी हरकत ना कर सके।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के देवप्रयाग जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, ग्राम प्रधान शेर सिंह सैनी, अठुरवाला के क्षेत्र पंचायत सदस्य करतार नेगी, रेहमान मालिक, मोहित नेगी, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवीन मिश्रा, नितिन पंवार, विवेक सैनी, गौरव रावत, सुभम, राजन, गुरतेज, आशीष, इशिका, मोनिका, प्रियंका भट्ट, पवन, आदि मौजूद थे।