Haridwar NewsBig News

क्रूरता की हदें पार: गैस सिलेंडर लोड कर रहे कर्मचारी का दांत से कान काट कर लिया अलग, पढ़ें मामला

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को सिंहद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों की हैवानियत इस कदर थी कि एक शख्स का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।

गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर हमला

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर की गाड़ी लोड कर रहे कर्मचारियों पर कुछ बदमाशों ने पीछे से आकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में अंकुश, कल्लू और संदीप बुरी तरह से घायल हो गए। हमलावरों की हैवानियत इस कदर थी कि अंकुश का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया।

दांतों से काटकर कान किया अलग

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अंकुश की हालत को गंभीर गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर सर्जरी की सलाह दी है। पीड़ितों ने कनखल थाने में मामले की तहरीर दी है। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है।

ये भी पढ़ें: दबंगों का कहर: बुजुर्ग समेत पूरे परिवार पर किया बेरहमीे से हमला, वीडियो वायरल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें