TrendingHighlight

गजब की तस्करी!, शक ना हो इसलिए भगवान को ही दे दिया गांजा छुपाने के लिए

तेलंगाना के धूलपेट इलाके से तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां पर गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी ने एक अनूठा तरीका अपनाया। तसकरी का शक ना हो इसलिए उसने घर का माहौल काफी धार्मिक बना रखा था। साथ ही गांजा भगवान को छुपाने के लिए दे दिया। यानी की भगवान की तस्वीरों के पीछे गांजा छिपा दिया। ताकि पुलिस गुमराह हो जाए। किसी को शक ना हो इसलिए भगवान की उन्हीं तस्वीरों की पूजा की करता था।

ganja-hidden-behind-gods-photo-frames

गजब की तस्करी!, भगवान को ही दे दिया गांजा छुपाने के लिए

दरअसल आरोपी का नाम रोहन सिंह है। ये ओडिशा से गांजा मंगवाता था। जिसके बाद हैदराबाद के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धूलपेट में मौजूद उसके घर पर छापा मारा। जिसमें सामने आया कि भगवान की फ्रेम की गई तस्वीरों के पीछे ये 10 किलों का गांजा छुपाया हुआ था। जिसे अब पुलिस ने अपने कबजे में ले लिया।

छापेमारी के दौरान भी कर रहा था पूजा

जांच अधिकारियों के अनुसास काफी लंबे समय से रोहन सिंह गांजे की तस्करी में कर रहा था। जांच में सामने आया है कि वो गाचीबौली, कुकटपल्ली और अन्य इलाकों में इसको सप्लाई करता था। छापेमारी दौरान वो पूजा कर रहा था। घर का भी माहौल धार्मिक था ताकि किसी को सदेंह ना हो इस काम के बारे में।

बड़े तस्करी रैकेट का हिस्सा

पुलिस को संदेह है कि ये तस्कर अकेला नहीं है बल्कि किसी बड़े तस्करी रैकेट का हिस्सा है। इस मामले में बाकी अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि रोहन सिंह का नेटवर्क बाकी राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है।

बता दें कि धूलपेट क्षेत्र पहले से ही नशा और अवैध तस्करी के मामलों के लिए जाना जाता है। लेकिन धार्मिक भावनाओं ढाल बनाकर तस्करी करने का ये तरीका काफी नया है। जिसको देखकर पुलिस भी हैरान है।

धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग

पुलिस अधिकारियों की माने तो इससे ना सिर्फ तस्कर खुद को ना पकड़े जाने के लिए ये सब कर रहा था। बल्कि धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग कर समाज को गुमराह भी कर रहा था।

फिलहाल पुलिस ने बरामद किया हुआ गांजा जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी। ताकी अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें