Dehradun NewsHighlight

Gangster Vikram Sharma murder case: दो आरोपी अरेस्ट, STF SSP ने किया बड़ा खुलासा

Gangster Vikram Sharma murder case: देहरादून के सिल्वर सिटी में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस घटना की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम को मारने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने किया दो आरोपियों को अरेस्ट

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की साजिश में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग प्रांतों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अक्षत ठाकुर और राजकुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी कई महीने पहले से ही विक्रम को मारने की प्लानिंग कर चुके थे।

जमशेदपुर और नोएडा में थी विक्रम को ठिकाने लगाने की तैयारी

आरोपियों ने बताया कि पहले जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। लेकिन विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण वो इस योजना को अंजाम नहीं दे पाए। घटना से करीब 3 महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वाइन किया था जिसमें विक्रम शर्मा भी जाता था ।

ये भी पढ़ें: Gangster Vikram Sharma murder case: शिष्य अखिलेश सिंह पर हत्या की आशंका!

आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

घटना के दिन भी आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से रेंट पर ली स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल किया था। बता दें अभी भी वारदात में शामिल छह आरोपी फरार चल रहे हैं। देहरादून एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें