Gangster vikram murder case: जमशेदपुर से एक आरोपी अरेस्ट, रिमांड पर देहरादून लाई पुलिस

Gangster vikram murder case: देहरादून में गैंगस्टर हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विक्रम शर्मा पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विक्रम शर्मा मर्डर केस का एक आरोपी गिरफ्तार
13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देहरादून पुलिस ने झारखंड पुलिस अधिकारी के भाई राजकुमार को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस राजकुमार को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ गई है।
राजकुमार के खाते से शूटर्स को हुआ था पेमेंट
बता दें शूटर्स को पुलिस अधिकारी के भाई राजकुमार के खाते से पेमेंट हुआ था। जिसके आधार पर देहरादून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर देहरादून ला गई है। हालांकि अभी तक पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है। राजकुमार की गिरफ़्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रहा है कि जल्द ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच पाएगी।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से ताल्लुक रखता था गैंगस्टर विक्रम शर्मा, 30 की हत्या, 50 मुकदमे, जानें पूरी कुंडली
तीन आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
देहरादून में शुक्रवार सुबह राजपुर रोड़ में स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में शूटर्स ने विक्रम शर्मा पर जिम से बाहर निकलते हुए फायरिंग कर दी। जो उसके सीधे सिर और सीने पर जाकर लगी। हमले में गैंगस्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में तीन हमलावर शामिल थे। दो आरोपी मॉल के भीतर थे और तीसरा मॉल के बाहर बाइक पर दोनों के आने का इंतजार कर रहा था। गोली चलाने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में अब तक कई सबूत हाथ लगे हैं।
CCTV कैमरों में कैद हो गई थी पूरी वारदात
मॉल की पहली मंजिल पर लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो आरोपी पहले से मॉल में मौजूद थे। विक्रम के बाहर आते हुए हमलावर उनके पीछे-पीछे चले और बिल्कुल नजदीक से उसके सिर में गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारा गैंगस्टर विक्रम शर्मा के गुर्गे में ही शामिल अखिलेश सिंह को बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते विक्रम शर्मा की हत्या की गई है।