Char Dham Yatra 2026

खुल गए गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट, PM Modi के नाम से पहली पूजा

आज रविवार,19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऐसे में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सबसे पहले गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham kapat open) के कपाट खोले गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कीऔर अखंड ज्योति के दर्शन किए।

इसके थोड़ा देर बाद 12.35 मिनट पर यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham Kapat Open) के कपाट भी विधि विधान के साथ खोल दिए गए। ऐसे में दोनों धामों में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi Name First Puja) की नाम से पूजा हुई। पहली पूजा देश के कल्याण, सुख शांति के लिए की गई।

गंगोत्री, यमुनोत्री के खुले कपाट Gangotri Yamunotri Dham kapat open

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होने पर सीएम धामी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने देशवासियों से चारधाम यात्रा में आने की अपील की है। सीएम धामी ने ये आश्वासन दिया कि सरकार ने इस यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

PM Modi के नाम से पहली पूजा

सीएम धामी ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा होने को गौरव का विषय बताया। उन्होंने बताया कि पीएम को उत्तराखंड से एक खास लगाव है। चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी वो अपडेट लेते रहते हैं। कुछ ही दिन बाद केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें