Uttarkashi NewsHighlight

Gangotri Highway Accident: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, अन्य घायल

Gangotri Highway Accident: उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री हाईवे पर डबरानी और सोनगाड के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार

मिली जानकारी के अनुसार कार गंगनानी से हर्षिल की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में एक की मौत, एक घायल

रेस्क्यू टीम घटनास्थल तक पहुंची तब तक यशपाल (35) निवासी त्यूणी की मौत हो चुकी थी। जबकि जयपाल सिंह (45) निवासी त्यूणी गंभीर रूप से घायल थे। घायल को आनन फानन में गंगनानी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपाल की हालत गंभीर देख को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें