उत्तरकाशी : गोवर्धन पर्व के मौके पर शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए हैं। इस दौरान गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम मयूरी दीक्षित, एसपी पंकज भट्ट सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
आपको बता दें कि रविवार सुबह से पूजा अर्चना की गई। वहीं सुबह साढ़े दस बजे गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एंव गंगा अभिषेक के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए। इसके बाद मां गंगा की भोग मूर्ति की डोली मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया। वहीं सोमवार को भैया दूज के मौके पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।