Dehradun NewsHighlight

गणेश जोशी ने जाना पीड़िता का हाल, रॉटवीलर कुत्तों के हमले में हुई थी महिला घायल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार शाम किशनपुर जाखन निवासी कौशल्या देवी का हालचाल जाना. बता दें महिला को उसके ही पड़ोसी के दो रॉटवीलर कुत्तों ने काटकर बुरी तरह से घायल किया था.

कुत्तों के हमले में हुई घायल हुई महिला से गणेश जोशी ने की मुलाकात

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को निजी अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना. साथ ही अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मुलाकात कर महिला के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों को महिला के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.

ये है पूरा मामला

रविवार सुबह करीब चार बजे कौशल्या देवी रोज की तरह ही मंदिर के लिए हर से निकली थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद जैद के दो रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने महिला को देख अपने घर की दीवार फांदकर हमला कर दिया. जिसमें महिला को गंभीर चोट आई है. पीड़िता के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है.

बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं. जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई है. स्थानीय लोगों की माने तो कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं. इस संबंध में कई बार कुत्ते के मालिक को भी शिकायत की थी. लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती. जिसके चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें : कुत्तों की दहशत : मंदिर जा रही थी महिला, दो खूंखार Rottweiler ने कर दिया हमला, हालत गंभीर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें