NainitalBig News

ये क्या बोल गए मंत्री: गणेश जोशी बोले उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका

हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने विपक्ष की तारीफ कर उत्तराखंड के विकास में बड़ा योगदान बताया है।

उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका: गणेश जोशी

बता दें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की बड़ी भूमिका बताई है। जोशी ने कहा कि राज्य में विकास में कांग्रेस की भी बड़ी भूमिका रही है।

एनडी तिवारी ने दिया विकास में अहम योगदान: जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने भी देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंहनगर जिले में उद्योगों की स्थापना कर राज्य का विकास किया है उसको भी नकारा नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को किया गया याद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button