देहरादून : पांवटा साहिब-बल्लूपुर और भानियावाला से ऋषिकेश जाने वालों के लिए राहत आसान होने वाली है।जी हां साल के अंत में लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपको बता दें कि देहरादून से पावंटा साहिब और भानियावाला-ऋषिकेश जाने वालों की राह बहुत आसान हो जाएगी। बल्लूपुर चौक से पांवटा साहिब तक नया फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा। इससे सेलाकुई, विकासनगर, हरबर्टपुर आदि में हर रोज लगने वाले जाम के झाम से छुटकारा मिलेगा। लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा। बता दें कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में सर्वे पूरा कर लिया गया है औऱ इसकी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। खबर है कि साल के अंत तक अच्छी खबर मिल सकती है।
भानियावाला-ऋषिकेश मार्ग बनेगा फोरलेन
वहीं भानियावाला-ऋषिकेश जाने वाला मार्ग भी फोरलेन बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि बुधवार को अधिकारियों ने शासन में भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन प्रस्ताव का पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण किया है। हामी मिलते ही काम शुरु हो जाएगा। बता दें कि इससे लोगों को जाम के झाम से राहत मिलेगी। क्योंकि अक्सर इस मार्ग में भारी जाम देखने को मिलता है जिस कारण लोगों की जमकर फजीहत होती है लेकिन जल्द इससे राहत मिल सकती है।
इतने किमी मार्ग बनेगा फोरलेन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर सब ठीक रहा तो जल्द पांवटा साहिब-बल्लूपुर और भानियावाला से ऋषिकेश फोरलेने बनेगा।जिसमे भानियावाला से ऋषिकेश के बीच 19 किमी मार्ग फोरलेन बनेगा। इसमे खास बात ये है कि इसका डिजाईन ऐसा होगी कि मोड़ों को भी काफी हद तक कम किया जाएगा। वहीं एनएचआई हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से बल्लूपुर तक 48 किमी मार्ग को फोरलेन होगा। इसकी डीपीआर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।