Big NewsUttarakhand

यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो मौसम की दुश्वारिया भी बढ़ीं

yamunotri landslide

 

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। यमुनोत्री और गंगोत्री की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात से हिमपात जारी है। पहाड़ों पर कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं वहीं कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। इसके चलते ऊंचे इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम बदलने से पहाड़ों में दुश्वारियां भी शुरु हो गईं हैं। शनिवार को यमुनोत्री में खनेड़ा के पास एक चट्टान के दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया। अधिकारियों ने जेसीबी और अन्य मशीनों को जरिए मार्ग को किसी तरह खोलने में सफलता हासिल की है। हालांकि मार्ग पर खतरा लगातार बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में बिजली गिरने से 36 भेड़-बकरियां मर गईं। बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी सीमा क्षेत्र के भीतरी एक गांव के ग्रामीणो की भेड़ बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में हैं। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया है।

Back to top button