देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज रात से बदल गया है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरु हो गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान काफी हद तक सही साबित हुआ। देर रात से राज्य के अधिकतर इलाकों में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया और बूंदा बांदी शुरु हो गई। राज्य के कई इलाकों में रात में और सुबह तड़के बारिश हुई है। इसके बाद बर्फबारी भी शुरु हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है। मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी की खबरे हैं। ये मौसम अगले 24 घंटे तक बने रहने का अनुमान है।
वहीं राजधानी देहरादून में भी रात से हल्की बूंदाबादी जारी है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ है।