UttarakhandBig News

उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी आरक्षण में फर्जीवाड़ा!, सीएम धामी ने बैठाई SIT जांच

उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानियों के आरक्षण को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर खुद को स्वतंत्रता सेनानियों का वंशज बताकर आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं।

उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी आरक्षण में फर्जीवाड़ा

इस मामले की शिकायत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने की है। शिकायत में अंदेशा जताया गया है कि राज्यभर में इस तरह के कई फर्जी सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। शिकायत को सूबे के मुख्यमंत्री धामी ने गंभीरता से लिया है।

सीएम धामी ने बैठाई SIT जांच

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की एसआईटी (SIT) से जांच कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए।

ये भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाला : जांच के घेरे में आई 92 संस्थाएं, सीएम धामी की सख्ती के बाद हुआ SIT का गठन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें