देहरादून: मसूरी में आज सुबह एक कार के खाई में गिर गई। किमाड़ी गांव के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से हैं। घटना आज सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। कार में सवार चार युवक घायल हो गए हैं। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल गया। 108 के जरिए सभी घायलों को देहरादून के दून अस्पताल लाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मसूरी में खाई में गिरी कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
